BREAKING

Bareilly News: कुर्मी क्षत्रिय सभा के होली मिलन में परंपरा, संस्कृति का दिखाअनूठा संगम

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा के होली मिलन समारोह में परंपरा, संस्कृति का दिखा अनूठा संगम देखने को मिला। ब्रह्मपुरा छात्रावास में सरदार पटेल स्मारक में कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा होली मिलन समारोह में परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई। इसके बाद सभा के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में फूलों से होली खेली।वही कार्यक्रम में आपसी भाईचारे का माहौल भी  देखने को मिला। कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक-दूसरे क़े साथ फूलों की होली की बधाई दी। कार्यक्रम में बीजेपी बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार बोले एकता से ही समाज मजबूत हैं । सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को करीब लाने और समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल नें कहा ऐसे त्यौहार में अपने बड़े और समाज के लोगों के साथ शिष्टाचार भेंट हो जाती हैं।

 कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के. पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की तरक्की आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। होली मिलन जैसे कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं और समाज को एक पहचान देते हैं। समारोह में अर्बन कोआपरेटिव बैंक लि. की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुर्मी महासभा सी. एल. गंगवार सहित समाज के रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर. सी. लाल, मूलचंद गंगवार, आलोक गंगवार, मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल, मुनेन्द्र गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह और भद्र पाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: क्षत्रिय महासभा के होली मिलन में डायरी का विमोचन

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें