BREAKING

Bareilly News: मेयर डॉ. उमेश गौतम और पार्थ गौतम ने 500 कन्याओं का तिलक कर खिलाई हलवा पूड़ी


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि रामनवमी के पावन अवसर पर बरेली में भक्ति और सामाजिक समरसता की एक अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम और उनके पुत्र, पार्थ गौतम फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने मिलकर बड़े स्तर पर 500 से अधिक कन्याओं का विधि- विधान से तिलक पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान "जय माता दी" और "जय श्री राम" के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कन्याओं को तिलक कर भोजन कराया, उपहार दिए और उनको विदा कर उन पर फूल भी बरसाए। 

 कार्यक्रम में 500 से अधिक छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका स्वागत कैंप कार्यालय पर किया गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम और युवा सेवक संघ के प्रधान सेवक पार्थ गौतम ने खुद प्रत्येक कन्या का तिलक लगाया और उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। 


पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम में पार्थ गौतम ने सेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से सभी कन्याओं को हलवा- पूरी और चने का प्रसाद खिलाया। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

राम नवमी पर इस कन्या पूजन की खास बात यह रही कि इसमें पार्थ गौतम फाउंडेशन द्वारा होली, राखी और दीपावली के दौरान चलाए गए "खुशियों के रंग, अपनों के संग" और "हर घर दीपावली" जैसे विशेष कैंपेन के माध्यम से संपर्क में आए परिवारों की कन्याएं प्रमुखता से शामिल हुईं। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कन्याएं इस पावन उत्सव का हिस्सा बनीं।

इस अवसर पर महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि कन्याएं साक्षात देवी का रूप होती हैं और उनका पूजन करना सौभाग्य की बात है। पार्थ गौतम ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्थ गौतम फाउंडेशन का लक्ष्य केवल उत्सव मनाना नहीं बल्कि समाज के हर तबके को सम्मान और मुख्यधारा से जोड़ना है। कन्या पूजन के पश्चात सभी 500 कन्याओं को विशेष उपहार और दक्षिणा भेंट की गई। उपहार पाकर नन्ही कन्याओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। महापौर परिवार के इस बड़े स्तर के कन्या पूजन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई कन्याओं ने भाग लिया जिससे समाज में नारी शक्ति के सम्मान का सकारात्मक संदेश दिया गया। इस कन्या पूजन से केवल धार्मिक महत्ता को दर्शाया, बल्कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और महिला सम्मान की भावना को भी मजबूती दी गई। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: आईसीएआर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में रचा इतिहास

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें