BREAKING

Mumbai News: अभ्युदय नगर हिंदी शाला के 8 विद्यार्थियों को मिला राज्य स्काउट पुरस्कार

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य भारत स्काऊटस और गाईड्स की तरफ से 24 फरवरी से 27 फरवरी की अवधि में जिला प्रशिक्षण केंद्र फिल्टरपाडा पवई, मुंबई में राज्य पुरस्कार चाचणी शिबिर का आयोजन किया गया। शिबिर में एमपीएस अभ्युदय नगर हिंदी शाला के स्काऊट मास्टर नितीन जाधव के मार्गदर्शन में कुल 8 विद्यार्थी सहभागी हुए थे। शिबिर में सहभागी सभी विद्यार्थियों का राज्य स्काऊट पुरस्कार के लिये चयन हुआ है। हिमांशू गुप्ता, शिवमकुमार कापर, राज गुप्ता, शिवा कोरी, करनराज जैसवार, सुजीत गुप्ता, कृष्णकुमार राव, वासुदेव कुमार को महाराष्ट्र राज्य स्काऊट पुरस्कार 2025 –26 मिलने के उपलक्ष पर उन विद्यार्थियों को और उनके स्काऊट मास्टर नितीन जाधव का शाला की मुख्याध्यापिका ज्योती तासगांवकर के हाथों से सत्कार किया गया। खास बात यह है कि विगत तीन सालों से लगातार अभ्युदय नगर शाला के विद्यार्थी राज्य स्काऊट पुरस्कार के लिये चयनित हो रहें है। इस विशेष उपलब्धि के वजह से शाला के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और पालकों में खुशी का संचार हुआ है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: संयोग प्रकाशन द्वारा आयोजित अनूठी काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें