BREAKING

Jaunpur News: बसौली माँ शीतला धाम में चढ़ाया सवा किलो चाँदी का छत्र-मुकुट

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। माता शीतला धाम बसौली में मंगलवार को एक श्रद्धालु दंपति ने मां शीतला के दरबार में सवा किलो चांदी का छत्र व मुकुट अर्पित कर पूजा-अर्चना की। करौंदीकला क्षेत्र के हाजीपुर बरुआर गांव निवासी पंकज सिंह (मोनू) व उनकी पत्नी नीलू सिंह ने मनोकामना पूर्ण होने पर यह भेंट चढ़ाई।

मुख्य पुजारी पं. रमेश तिवारी के नेतृत्व में विधिवत पूजन कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों व जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। रामसुन्दर सिंह,कमलेश सिंह,अशोक कुमार सिंह,सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी दर्शन-पूजन कर भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी सभा का आयोजन 

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें