BREAKING

Mumbai News: संत रविदास जयंती के अवसर पर लोजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। रविदास जयंती के पावन अवसर पर लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) जौनपुर कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों एवं उनके सामाजिक संदेश को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व भी सौंपे गए। इस अवसर पर पार्टी की जिला अध्यक्ष रीता सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारे लाल सरोज सहित जिले भर से आए समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आयुक्त एस. राजलिंगम ने डीएम के साथ कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के प्रधान महासचिव विकास पांडेय ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन समता, न्याय और मानव गरिमा की प्रेरणा है। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और शोषित-वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने का मार्ग दिखाते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी गुरु रविदास के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात कर संगठन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें