BREAKING

Jaunpur News: कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का किया भ्रमण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के कृषि संकाय के सप्तम सेमेस्टर रावे 2026 प्रोग्राम के छात्र-छात्राओं का कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का भ्रमण हुआ। प्रोग्राम के तहत केंद्र का डेमोंसट्रेशन वहां पर संचालित होने वाली परियोजनाएं का अवलोकन हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र में मौजूद वैज्ञानिक, विद्यार्थियों को केवीके प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जहां पर उन्होंने मुख्यतः केवीके के विस्तार, महत्व एवं स्थापना के बारे में बताया। 

साथ में कृषि विज्ञान केंद्र पर संचालित होने वाले विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी अवगत कराया एवं अवलोकन भी कराया। कृषि विज्ञान केंद्र पर मौजूद हाईटेक नर्सरी में विद्यार्थियों को सीड प्रोडक्शन यूनिट के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान मधुमक्खी पालन तथा नाडेप विधि द्वारा उत्पादित वर्मी कंपोस्ट के बारे में भी जानकारी दी। यह कार्यक्रम प्रोफेसर रमेश सिंह, डॉ. आशीष कुमार एवं डॉ. शुभम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: योग्य शिक्षकों एवं उच्च कोटि की सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय अपनी गरिमा बनाये हुये है: डा. अनिल यादव



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें