Jaunpur News: टीडी कॉलेज में 154वां संस्थापक दिवस 28 फरवरी को
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीडी कॉलेज) में पूज्य संस्थापक ठाकुर तिलकधारी सिंह के 154वें जन्मदिन के अवसर पर ‘संस्थापक दिवस समारोह-2026’ का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में आयोजित होंगे। संस्थापक दिवस का मुख्य समारोह 28 फरवरी (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे बलरामपुर सभागार में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेश सिंह करेंगे।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: यूनेस्को सूची में दर्ज 166वीं फाल्गुनी होली वाली रामलीला मंचन गुरुवार से, पताका यात्रा निकली
मुख्य अतिथि के रूप में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह उपस्थित रहेंगी। मुख्य समारोह की पूर्व संध्या पर 28 फरवरी (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। अपराह्न 1:00 बजे से छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
![]() |
| विज्ञापन |

