BREAKING

Pratapgarh News: माघी कुंभ के अवसर पर गधियाँवा से प्रयागराज तक निःशुल्क बस सेवा

नया सवेरा नेटवर्क

प्रतापगढ़। माघी कुंभ 2026 के पावन अवसर पर ग्राम गधियाँवा,पट्टी से प्रयागराज संगम स्नान हेतु आयोजित निःशुल्क बस सेवा का आयोजन शनिवार को पूरी श्रद्धा, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह  7 बजे ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर संगम स्नान के लिए रवाना हो स्नान कर वापस लौटे । इस पुनीत सेवा के आयोजक में दिनेश पांडेय,आलोक पांडेय व अविनाश पांडेय रहे और निवेदक में समस्त ग्रामवासियों ने अपनी भूमिका निभाई । आयोजक के  नेतृत्व में पूरी व्यवस्था अनुशासित, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रही। निःशुल्क बस सेवा ने विशेषकर ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए कुंभ स्नान को सुलभ बनाया और उन्हें पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

यह भी पढ़ें | Ahmedabad News :  वर्धमान तप की 100वीं ओली की पूर्णता पर पंचाह्निका तपोत्सव का भव्य आयोजन

 यात्रा के आयोजक  समाजसेवक व भजन गायक दिनेश कुमार पांडेय ने कहा, “माघी कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संगम है। गधियाँवा से प्रारंभ हुई यह निःशुल्क बस सेवा समाज की सामूहिक चेतना और सहयोग की भावना को दर्शाती है।”  ग्राम वसियों के सुविधाओं हेतु  हम लगातार कार्य कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे। इस आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी, गधियाँवा रहे। श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाजसेवा और सनातन परंपरा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

ADMISSIONS OPEN 2026-27 Nursery Onwards  Mount Litera Zee School  Contact us on +91 7311171181, +91 7311171182  FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132   ADMISSIONS OPEN 2026-27  Mount Litera Zee School 👉🏻Contact and Location 📍Address Fatehganj, Jaunpur – 222132, Uttar Pradesh. 📲 Phone Numbers +91 73111 71181, +91 73111 71182. 🌐 Website mlzsjaunpur.com.
विज्ञापन



Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें