Jaunpur News: डंपर की चपेट में आने से एक की मौत,एक गंभीर
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के ढेलापुर गांव स्थित हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के कुल्हना मऊ गांव निवासी संदीप उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र पाखंडी नोना अपने चचेरे भाई विकास उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र विजय नोना के साथ मंगलवार शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ढेलापुर गांव के पास हाईवे पर डंपर वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने देखकर संदीप को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली एक कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार और मैजिक में आमने सामने टक्कर,कार सवार दो घायल
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |