BREAKING

Jaunpur News: पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के लिए कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। 7 मार्च से शुरू होने वाले भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के लिए जौनपुर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के प्रतिनिधि और इस अभियान के लिए बनाई गई तीन कार्यकर्ताओं की टोली ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ के पी सिंह रहे। सर्वप्रथम संगठन गीत गाया गया उसके उपरान्त पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


मण्डल स्तर तक बनाई गई प्रशिक्षक टोलियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण 


एक दिवसीय कार्यशाला के लिए जिले के सभी पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष मंडल प्रभारी और सह प्रभारी के साथ-साथ सभी मण्डल स्तर पर बनाई गई तीन सदस्य प्रशिक्षक टोली भी हिस्सा लिया वहीं प्रत्येक मण्डल से एक महामंत्री और एक महिला अधिकारी को भी प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य किया गया है जिन्हें विश्व के सबसे बड़े प्रशिक्षण अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया इसके बाद प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षक के तौर पर सभी मण्डल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।


दिन भर चला सत्र, पीपीटी के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण 


विश्व के सबसे बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार सुबह से ही प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ जिसमें जिले से आई सभी टीम को केंद्र से देहरादून पहुंची प्रशिक्षण अभियान की टोली के एक सदस्य पीपीटी के माध्यम से पूरे दिन प्रशिक्षण दिया गया।

राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है प्रशिक्षण महाअभियान- के पी सिंह

प्रशिक्षण अभियान के लिए चलाई जा रही एक दिन से कार्यशाला को लेकर जौनपुर के पूर्व सांसद के पी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है जिसमें कार्यकर्ता केवल चुनाव लड़ने और सत्ता में आने के लिए ही पार्टी में काम नहीं करते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी में काम करता है और क्योंकि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो उसमें लगातार कार्यकर्ताओं तक उनके कर्तव्य और उद्देश्य को पहुंचाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण अभियान चलाए जाते हैं और इसी के तहत एक बार फिर प्रशिक्षण महा अभियान देशभर में हो रहा है जिसके लिए हमारी कार्यशाला आयोजित होनी है।

पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है। इससे संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित करने के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से देश भर में महा-प्रशिक्षण अभियान आरंभ किया गया है इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि से शुरू किया गया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने न्यायालय एवं तहसीलदार के विभिन्न पटलों का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि कार्यशाला में पार्टी नेतृत्व ने इसे कार्यकर्ता निर्माण की ऐतिहासिक पहल बताते हुए अंत्योदय, एकात्म मानववाद और राष्ट्र प्रथम की भावना को अभियान का मूल आधार घोषित किया। पार्टी ने तय किया है कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर दो दिवसीय तथा बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित होगा। जो कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की सतत प्रक्रिया है जो सीखता है, वही बढ़ता है जो सीखना बंद कर देता है, वह बढ़ना भी बंद कर देता है। उन्होंने इसे संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और 'एकात्म मानववाद' का दर्शन भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव सुशील मिश्र पंकज मिश्रा संदीप तिवारी संतोष सिंह सुधाकर उपाध्याय संदीप सरोज राकेश वर्मा ओमप्रकाश निषाद राजू दादा अवधेश यादव संतोष मिश्र आमोद सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता अजय सरोज मेराज हैदर रोहन सिंह सिद्धार्थ राय अवनीश यादव परविंदर चौहान इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव प्रमोद प्रजापति संजीव शर्मा महेंद्र विजय शुक्ला पुष्पा शुक्ला मण्डल अध्यक्ष गण मण्डल महामंत्री गण विभाग संयोजक गण प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के संयोजक गण उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें