BREAKING

Jaunpur News: एक महिला सहित दो वारंटी गिरफ्तार


चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत एक महिला सहित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के सरायविक्रम गांव निवासी लियाकत पुत्र खालिद एवं मिन्नत देवी पत्नी लियाकत के विरुद्ध न्यायालय एसीजेएम-4 द्वारा वाद संख्या 1178/24 राज्य बनाम समीर अली धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को उनके आवास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सुरेंद्र सिंह, उ0नि0 राजकुमार सिंह एवं म0का0 अनुपमा सिंह शामिल रहीं।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 28 फरवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 60 से अधिक कंपनियां करेंगी शिरकत

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें