Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई में देंगे पूर्ण सहयोग : कृपाशंकर सिंह
मारकंडेय सिंह सभाकक्ष में आयोजित संस्थापक समारोह
प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अतिथियों का किया जोरदार स्वागत
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य भवन के मारकंडेय सिंह सभाकक्ष में आयोजित संस्थापक समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के पश्चात मुख्य अतिथि एवं समस्त आगंतुकजनों का बैज अलंकरण, बुके एवं अंगवस्त्र के माध्यम से प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या दिनेश कुमार सिंह प्रवक्ता के द्वारा पढ़ा गया।
डॉ. सुभाष चंद्र सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी व्यक्त किए अपने विचार
मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने विद्यालय की चौमुखी विकास एवं गौरवशाली इतिहास को विस्तार पूर्वक साझा किया। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई में पूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया। डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह एवं वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
पात्र विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के अंत तक बनी रही। पुरस्कार वितरण समिति के द्वारा विभिन्न प्रकार के वर्ष भर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं कला उत्सव के कार्यक्रम में प्रदेश स्तर तक परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तिलकधारी सिंह तिलकधारी मेधा पुरस्कार के द्वारा पात्र विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
मेरी प्रत्येक सांस, धड़कन विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए ही बनी : डॉ. सत्य प्रकाश सिंह
प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सभी आगंतुकों को तिलकधारी सिंह की छपी फोटो वाला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेरी प्रत्येक सांस एवं धड़कन विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए ही बनी है। मैं अपने पूरे सेवा काल में निरंतर विद्यालय को नित नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का सर्वोत्तम प्रयास करता रहूंगा। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने प्रधानाचार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में दिनेश प्रताप सिंह एडवोकेट ने भी प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के उत्साह विद्यालय के प्रति असीम समर्पण एवं कर्मठता की हृदय की गहराइयों से प्रशंसा करते रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। विद्यालय की संगीत प्रवक्ता डॉ. प्रीति उपाध्याय के द्वारा राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बिरेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य दुष्यंत सिंह एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंह भाजपा नेता, राजवीर सिंह राजा, प्रबंध समिति के सदस्य गण रविंद्र सिंह, दिनेश सिंह, अनिमेष सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे, डॉ. रमेश चंद्र सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह, शशिकांत सिंह विकास अधिकारी, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह टीडी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक नेता डॉ. विजय सिंह, सर्वेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वशिष्ठ नारायण सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नरेंद्र मोदी सरकार ने विश्व में भारत की छवि बहुत ऊंची हुई : राजेश श्रीवास्तव
![]() |
| विज्ञापन |






