BREAKING

Jaunpur News: 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी,जौनपुर। क्षेत्र के बरैछाबीर गांव निवासी सुजीत यादव के 7 वर्षीय बेटे अभि की गाजीपुर जनपद के सैदपुर में 11 हजार हाई बोल्टेज  विद्युत तार की चपेट में आने से  गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई। मासूम  अपनी मां के साथ ननिहाल जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था, जहां छत के ऊपर पतंग उड़ाने के दौरान गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जानकारी घर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव निवासी सुजीत यादव को दो संतान हैं। एक बेटा और एक बेटी। मृतक बेटा अभि कक्षा 2 का छात्र था। वह चंदवक के एक निजी विद्यालय में पढ़ता था।जन्मदिन समारोह के दौरान वह घर की छत पर चला गया। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए ऐसे खतरनाक तारों को सुरक्षित दूरी पर हटाने की मांग की है। मासूम छात्र की मौत की सूचना पर शोक में विद्यालय बंद कर दिया गया। मृतक की मौत से पिता सुजीत यादव माता पूनम  समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें