BREAKING

Mumbai News: बोरीवली में विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में मनाया जाएगा मराठी भाषा गौरव दिवस

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। मराठी साहित्य के दिग्गज कवि कुसुमाग्रज की जयंती के अवसर पर हर साल 27 फरवरी को ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ मनाया जाता है। इसी कड़ी में बोरीवली में लोकप्रिय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय के  नेतृत्व में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य मराठी भाषा की समृद्धि और वैभव का उत्सव मनाना है। इस कार्यक्रम में मराठी कला जगत के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।किशोरी अंबिये, दिगंबर नाईक, प्रभाकर मोरे, पृथ्वीक प्रताप, शिवाली परब और पुष्कर श्रोत्री जैसे प्रसिद्ध मराठी अभिनेताओं और कलाकारों की उपस्थिति के बीच यह कार्यक्रम 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से बोरीवली, गोराई स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन में बोरीवली संयोजक दिनेश झाला, मंडल अध्यक्ष नैनश शाह, नगरसेवक शिवानंद शेट्टी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र विद्यार्थी सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेखा ठोके, नगरसेवक जितेंद्र पटेल,नगरसेविका रानी द्विवेदी, नगरसेविका एड सीमा शिंदे, नगरसेवक जिग्रासा शाह, नगरसेविका श्वेता कोरगांवकर और नगरसेविका डॉ शिल्पा सांगोरे का विशेष महत्वपूर्ण योगदान है। दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) है। आयोजकों ने सभी मराठी भाषा प्रेमियों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: रंग-रंगीलो म्हारो राजस्थान कार्यक्रम में दिखा संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें