BREAKING

Jaunpur News: प्रभु का अवतार सज्जन शक्तियों को संरक्षण देता है: आनंद भूषण



जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के सकापुर गांव निवासी जयप्रकाश पांडे के आवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में उस समय श्रोता झूम कर नाचने लगे जब रुक्मणी और कृष्ण का विवाह हुआ। कृष्ण रुक्मिणी के विवाह के पूर्व अयोध्या से पधारे आनंद भूषण जी महाराज ने श्री कृष्ण की रासलीला पर विस्तार से प्रकाश डाला।कंस वध के प्रसंग की सारगर्भित विवेचना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु का अवतार सज्जन शक्तियों का संरक्षण करने और आतंकियों के विनाश के लिए ही होता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न 

उन्होंने उद्धव और गोपियों के संवाद पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कृष्ण रुक्मिणी के विवाह के प्रसंग पर चर्चा किया। उस समय श्रद्धालु थिरकने को मजबूर हो गए जब मंच से गायक धीरज तिवारी द्वारा आज मेरे श्याम की शादी है का गायन प्रस्तुत किया गया। इसी बीच अयोध्या से ही पधारे बड़े महाराज अवधेशानंद जी महाराज ने कहां की अगर ईश्वर की कृपा है तो पूर्ण रूप से निष्ठा और समर्पण के साथ अपने को ईश्वर के अधीन कर दीजिए आपकी सारी समस्याओं का समाधान परमपिता परमेश्वर स्वयं करेंगे। इसके लिए उन्होंने कई दृष्टांत भी दिये। कथा में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना प्रधान पति साहब लाल पांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह राम प्रकाश चौबे, ओमप्रकाश पांडे आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें