BREAKING

Jaunpur News: बरसठी व सूरत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 8 लाख के जेवरात के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने सूरत (गुजरात) से आई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 4300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बीते 21 फरवरी को सूरत शहर स्थित “ब्लू बेला ज्वेलर्स” की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना सिंघनपुर डभोली, सूरत में मुकदमा संख्या 114/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले में वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, की इसी बीच सूचना के आधार पर सूरत पुलिस की टीम जौनपुर पहुंची और बरसठी पुलिस के सहयोग से चतुर्भुजपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन पुत्र कमलाशंकर दुबे निवासी गहली, थाना बरसठी तथा सुनील संतोष भाई साहू पुत्र संतोष भाई साहू निवासी 170 राजमंदिर रेजीडेंसी, थाना कड़ोदरा, जनपद सूरत देहात के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण बरामद हुए जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही 4300 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास थाना सिंघनपुर डभोली, जिला सूरत (गुजरात) से संबंधित है और उक्त मुकदमा वहीं दर्ज है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह थाना बरसठी तथा उपनिरीक्षक डी.जे. सिसोदिया, हेड कांस्टेबल सहदेव सीह भूपत सीह, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार मदन मोहन एवं कांस्टेबल संजय हिंकु भाई थाना सिंघनपुर डभोली, सूरत सिटी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रूद्र महायज्ञ से पूर्व 108 कन्याओं की निकली कलश यात्रा 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें