Jaunpur News: जनता को राहत मिले इसलिए किया जाता है निरीक्षण:एडीएम
एडीएम ने किया तहसील का किए निरीक्षण,दिए दिशा निर्देश
निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में दिखी अफरा तफरी
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। एडीएम परमानंद झा ने गुरुवार को केराकत तहसील का निरीक्षण कर न्यायालय एवं तहसील कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय, अमीन संग्रह कार्यालय, खतौनी कक्ष तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई के लिए निर्देशित किए।निरीक्षण के दौरान तहसील में अफरा तफरी मची रही।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार एवं जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर केराकत तहसील का निरीक्षण कर सभी पटलों का मुआवना किया गया। सरकार की यही मंशा है कि कार्य बढ़िया ढंग से हो न्यायालय बढ़िया ढंग से चले जनता को राहत मिले इसलिए इस तरह के मुआवने किए जाते है। वही मुर्की गांव में मतदाता सूची को लेकर मचे घमासान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और इसी क्रम में हम लोग लगे हुए है यदि कही कोई गलती परिलक्षित होती है तो तत्काल संज्ञान लिखित रूप से लाई और हम इसकी जांच कराएंगे और विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही भी होगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन: अमित सिंह
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

