Jaunpur News: जय भोलेनाथ जय शिव शंकर के नारों से गुंजायमान रहा गौरी शंकर धाम
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के श्री गौरी शंकर धाम सुजानगंज में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की लाखों के भीड़ उपस्थित रही। मंदिर पर श्रद्धालु धतूर, मदार, फूल, गेहूं की बाली, बैर इत्यादि लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान अर्धनारीश्वर जी का दर्शन करने के लिए कतारो में लगे रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुजानगंज सहित अन्य थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस दौरान सुबह से ही क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी भी मंदिर पर उपस्थित रहे इस दौरान थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि श्रद्धालुओं को प्रवेश एवं निकास द्वार पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है साथ ही खोया पाया केंद्र बनाया गया है जिसमें समय-समय पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी व जिनके परिवार के लोग उनसे बिछड़ गए हैं उनको ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने गो-आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण
जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया की स्वच्छता की दृष्टि से सफाई कर्मियों की कई टीमें मंदिर परिसर में लगाई गई है। चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज सुनील पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज से दो टीमों को मंदिर में लगाया गया है।
दोपहर में जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र सिंह मंदिर पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गौरी शंकर जी का दर्शन-पूजन किए साथ ही अन्य सभी आवश्यक चीजों का निरीक्षण भी किए। इस दौरान थाना अध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, सफाईसंघ अध्यक्ष बाबुलनाथ तिवारी, थाना अध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर, तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारी मंदिर पर उपस्थित रहे। मंदिर प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ दर्दनार्थियों के सुरक्षा में लगे रहे
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
