BREAKING

Jaunpur News: कार्यालय प्रबन्ध का प्रशिक्षण दिया जा रहा निःशुल्क

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अनुसूचित जाति/अनु०जनजाति एवं अन्य पिछड़ें वर्ग हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता सम्बन्धित एक वर्षीय ’कार्यालय प्रबन्ध’ का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  18 फरवरी से करें ऑनलाइन आवेदन

प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट है, अर्ह अभ्यर्थियों की आयुसीमा 01 अप्रैल 2026 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित विषयः- सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एण्ड ऐकाउन्टेन्सी, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि (स्टेनो) तथा कम्प्यूटर शिक्षा प्रमुख हैं। उक्त वर्ग के अर्ह अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 तक जमा किया जा सकता है। साक्षात्कार 23 व 24 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर में होगा। प्रशिक्षण सम्बन्धी समस्त जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें