Jaunpur News: हर गरीब असहाय को न्याय मिले: सुशील सिंह
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वाधान में साक्षरता और जागरूकता का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने विस्तार से बताया कि ग्रामीण अंचल पर जन सामान्य को विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी होनी चाहिए आज समाज में छोटी-छोटी बात को लेकर के छोटे-छोटे मुकदमे हो जाते हैं जिनको विधिक प्राधिकरण मध्यस्थता के माध्यम से निपटता है आज किसी गरीब व्यक्ति को कोई कानूनी सहायता नहीं मिलती है तो विधिक सेवा प्राधिकरण उसको देने के लिए तैयार है। आपको चलकर विधिक सेवा प्राधिकरण के पास आने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मंदिर में चोरी का प्रयास विफल
आपने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और माननीय उच्च न्यायालय दोनों की मंशा है कि विधि प्राधिकरण और लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा कराया जाए आपने बताया कि लोक अदालत में अपने मुकदमों को आप लगा सकते हैं और लोक अदालत के निर्णय के खिलाफ किसी भी न्यायालय में उसकी चुनौती नहीं दी जा सकती है आपने बहुत ही विस्तार से लोगों के अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया इसके पूर्व राजस्व कर्मियों द्वारा माल्यार्पण कर सिविल जज का स्वागत किया गया। पूर्व में विधिक प्राधिकरण के सदस्य दिलीप कुमार सिंह एडवोकेट तहसीलदार मडियाहूं राकेश कुमार राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मडियाहू अमित कुमार सिंह ने विधिक जानकारी प्रदान किया। इस मौके पर राधा कृष्ण शर्मा एडवोकेट जैनेंद्र कुमार दुबे एडवोकेट नायब नाजिर अब्दुल रहीम प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)