BREAKING

Jaunpur News: सवंसा महामाई मन्दिर भण्डारें में उमड़ी भीड़, जरूरतमंदों के बीच वितरित कंबल

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सवंसा गांव में स्थित महामाई मन्दिर परिसर में सोमवार की रात्रि विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मन्दिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर 24 घण्टे का श्री रामचरित मानस के पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान कार्यक्रम आयोजक गणेश शेखर उपाध्याय बबलू एवं श्रीमती वैशाली उपाध्याय द्वारा विधि विधान से हवन पूजन किया गया। शाम को करीब दो सौ जरूरतमंदों को कम्बल एवं यथोचित सम्मान किया गया।

 देर रात्रि तक हजारों महिला एवं पुरुषों ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने मन्दिर परिसर में स्थित गणेशजी, भगवान भोलेनाथ, राम, लक्ष्मण एवं सीता के अलावा बजरंगबली का दर्शन पूजन कर पुण्यलाभ लिया। इस दौरान प्रोफेसर मनोज मिश्र, अम्बरीष उपाध्याय सुड्डू, डब्लू उपाध्याय, डॉ. सुधीर उपाध्याय, पूर्व प्रधान अवधेश मिश्र, पंकजमणि उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय सहित तमाम सभ्रांतजन मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी कालेज में 65वां वार्षिक खेलकूद सम्पन्न


Litera Elevate Scholarship Test 2026-27 : Mount Litera Zee School, Fatehganj Jaunpur | 📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें