BREAKING

Jaunpur News: पदयात्रा निकाल कर कांग्रेसियों ने की मनरेगा बहाली की मांग

मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है मोदी सरकार: सुधाकर तिवारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा खत्म किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पदयात्रा व जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने  मनरेगा को बहाल किए जाने की मांग की। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को आयोजित विरोध मार्च में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुधाकर तिवारी ने कहा कि सरकार मजदूरों को मिटाने का काम कर रही है, मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों, गरीबों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ था किंतु मोदी सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर गरीबों का हक छीनने के लिए मनरेगा कानून को खत्म कर दिया है। सुधाकर तिवारी ने आगे कहा कि मनरेगा कानून को बहाल किए जाने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व एआईसीसी सदस्य देवव्रत मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह की सरकार ने मजदूरों को गारंटी के तहत गांवों में ही वर्ष में सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को लागू किया था, मनरेगा सिर्फ योजना ही नहीं बल्कि ग्रामीण भारत के विकास की क्रांतिकारी योजना थी, मोदी सरकार विद्वेष की भावना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मिटाने के लिए इसे समाप्त किया गया है। देवव्रत मिश्रा ने कहा कि नयी योजना विकसित भारत जी रामजी योजना से मजदूरों के रोजगार का अधिकार खत्म होने के साथ ही ग्राम पंचायतों की स्वतंत्रता समाप्त हो जायेगी, नयी योजना सरकार राज्यों के ऊपर जबरन थोपा जाने वाला कानून हैं, देवव्रत मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांवों में अब ठेकेदारी प्रथा प्रारंभ हो जायेगी और मजदूरों का शोषण शुरू हो जायेगा। जुलूस का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है, भारत के लिए सारा निर्णय अब अमेरिका ले रहा है, देश में बेरोजगारी, महंगाई , भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने जुलूस में आये हुए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। जुलूस महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने किया मछलीशहर बीडीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

इस मौके पर रामचन्द्र मिश्र, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह,मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला को आर्डिनेटर डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, विनय तिवारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा सिंह, शिव मिश्रा, देवराज पांडेय, विपिन शर्मा, प्रवेश निषाद, राजकुमारी मिश्रा,आरसी पांडेय,अरविंद यादव, सतीश सोनकर, इकबाल हुसैन संजय उपाध्याय,अनिल दूबे आजाद, सभासद शहनवाज मंजूर, शेर बहादुर सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, संतोष गिरी, अरुण शुक्ला, सुशील सोनकर, दिविकर मौर्या, इरशाद खान, अभिषेक सिंह आशू, नसीम अहमद, वकील अंसारी, मीना देवी, अनुराग पांडेय, असरफ अली, अशोक तिवारी, बृजेश उपाध्याय, जहीर अंसारी, मुहम्मद ताहिर, सारिक हुसैन, बाढू, सारिफ सिद्दीकी, जैद, इस्तेखारुल, जयराम सरोज,प्रमोद तिवारी, लोकेश दूबे, साजिद मानू, अनीस, सूबेदार मौर्या, विजय पाल, सरिता देवी, संतरा देवी, आरती गुप्ता, साजिया,सुमैरा बानो, नगीना देवी, मीनू यादव, अनुराधा तिवारी, आरती देवी, शर्मिला देवी, अर्सी , तौफीक राजू खान, शहनवाज, सुरेश गौड़, प्रेमचंद यादव, महात्मा शुक्ला, संदीप सोनकर, अखिलेश यादव, रामसिंह बांकुरे, फैयाज हाशमी, जुलेखा हाशमी,सब्बल अंसारी, कृष्णचंद निषाद, आरिफ सलमानी, सुनील यादव,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जुलूस का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें