Jaunpur News: श्री नारायण वृहद गोशाला में नंदी पूजन
हिम्मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा
सुइथाकला, जौनपुर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को गैरवाह स्थित श्री नारायण वृहद गोशाला में श्रद्धा और आस्था के साथ नंदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुचिकित्सक डॉ. अवधेश सिंह (सुइथाकला) ने पूजा-अर्चना कर नंदी महाराज को माला पहनाई, तिलक लगाया और स्वयं फल व चारा खिलाकर उनकी सेवा की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान कार्यकम में बिन्द कुमार सिंह ‘बाला’, रणजीत मिश्र, संगीता, चिंता, सुमित्रा, निशा, रोहित सिंह समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए संजय शाह
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |