BREAKING

Mumbai News: आकार म्यूज़िक क्लासेस का संगीतमय समारोह सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। 8 फरवरी दिन रविवार को, आकार म्यूज़िक क्लासेस द्वारा आयोजित दूसरे संगीत उत्सव का शानदार एवं सुमधुर कार्यक्रम, देवी कृपा बंगलो एवर साइन वसयी पूर्व,पालघर महाराष्ट्र में सम्पन्न हुआ। आकार म्यूज़िक क्लासेस के इस संगीत समारोह के कार्यक्रम में श्रोताओं ने शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में महानगर के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आकार म्यूज़िक क्लासेस के संगीत विद्यार्थियों ने स्वरों का अद्भुत समां बांधा। संगीत प्रस्तुति में, बसंत माने,सानिका भोले, भूपाल सिंह कार्की युवराज मिश्रा, अनुष्का लगाटे, तनिष्का सागर विश्वकर्मा,गोपाल यादव, आशना अनुरीत खरे, इशिका पंडित, ओमकार बेलसेकर, युवराज शंकर,न्यानम वेदांत,प्रियंका माली,और सरूप माली इत्यादि सभी ने शास्त्रीय संगीत के साथ साथ सुगम संगीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: साहित्य संगम संस्था का सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन संपन्न

कार्यक्रम का संचालन विकास विश्वकर्मा जी ने किया। श्रोताओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था सागर विश्वकर्मा ने संभाला। कार्यक्रम के अंत में आकार म्यूजिक क्लासेस के संस्थापक और संगीत गुरु अवधेश विश्वकर्मा ने सभी गायकों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रमेश चंद्र मिश्रा तथा सुषमा मिश्रा जी ने शाल और पुष्प गुच्छ देकर आकार म्यूज़िक क्लासेस के संगीत गुरु अवधेश विश्वकर्मा सम्मान किया। भोपाल सिंह का सम्मान शाल और श्रीफल देकर अवधेश विश्वकर्मा ने किया। भोपाल सिंह की धर्मपत्नी का सम्मान शाल और श्रीफल देकर अवधेश विश्वकर्मा की धर्मपत्नी रजनी विश्वकर्मा ने किया। अवधेश विश्वकर्मा का सम्मान शाल और श्रीफल देकर भोपाल सिंह ने किया। अंत में अवधेश विश्वकर्मा ने सभी स्टूडेंट्स और उपस्थित श्रोताओं को आभार व्यक्त किया।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें