Mumbai News: आविष्कार 2026 में एचएसएनसीयू की सहभागिता
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। विद्यार्थियों में अनुसंधान एवं अकादमिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य परभणी स्थित वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ में चार दिनों तक आविष्कार शोध सम्मेलन किया गया। सम्मेलन के अंतर्गत शोध प्रस्तुतियों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया, जिनमें मानविकी, भाषा एवं ललित कला, वाणिज्य एवं प्रबंधन, शुद्ध विज्ञान, कृषि और पशुपालन, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी तथा चिकित्सा एवं औषधि जैसे विषय शामिल रहे। इसी क्रम में एचएसएनसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में 42 शोध प्रस्तुत कर संस्थान का प्रतिनिधित्व किया और कुल पाँच प्रोजेक्ट्स का चयन पोडियम राउंड के लिए किया गया। विश्वविद्यालय की आमना मिर्ज़ा ने कृषि और पशुपालन श्रेणी में अपने शोध कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्री काशीदास बाबा कराहा पूजा में उमड़े श्रद्धालु, देवी-देवताओं के जयकारों से गूंजा वातावरण
इस अवसर पर एचएसएनसी विश्वविद्यालय की कुलपति कर्नल डॉ. प्रो. हेमलता बागला का निरंतर प्रोत्साहन शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा व विद्यार्थी विकास निदेशक डॉ. प्रतीक्षा कदम, आविष्कार ओ.एस.डी डॉ. शालिनी राय, टीम प्रबंधक रोमिल, अंजली सुतार ने पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शोध प्रस्तुतियों के प्रत्येक चरण में सहयोग प्रदान किया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)