BREAKING

Mumbai News: हिंद-दी-चादर गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी.मोहिते साहेब के मार्गदर्शन में हिंद-दी-चादर गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहादत दिवस पर विभाग के सभी स्वास्थ्य केंद्रों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर विगत 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया तथा अनवरत जारी है।

यह भी पढ़ें | Azamgarh News: आजमगढ़ में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हुई मासिक समीक्षा बैठक

 उक्त चिकित्सा शिविर का आयोजन सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ अमोल दर्रोई, डॉ मनीष सार्दुल एवं समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे सहित प्रभा देवी स्वास्थ्य केंद्र, आरसी एच -2 स्वास्थ्य केंद्र,सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र, वर्ली कोलीवाडा स्वास्थ्य केंद्र, जीजामाता नगर स्वास्थ्य केंद्र, एन.यू.एच.एम् स्वास्थ्य केंद्र, एमएच कम्पाउन्ड स्वास्थ्य केंद्र एवं करी रोड स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारियों ने किया।प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने लाभ लिया। जिसमें शिशुओं एवं माताओं हेतु डॉ एवं परिचारिका द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य लाभ, मुफ्त रक्तचाप जांच, मलेरिया एवं शक्कर की बिमारी हेतु खून जांच, ब्लडप्रेशर, वज़न, ईसीजी जांच सहित संबंधित बिमारी हेतु दवाइयां भी दी गई। उक्त शिविर में उपस्थित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों सहित नागरिकों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए गुरु तेग बहादुर जी को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया।

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें