BREAKING

Mumbai News: सामाजिक संगठनों द्वारा मनाया गया भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

ठाणे। सामाजिक संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति, सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट,नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट,नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट एवं एम.डब्ल्यू. ओ. के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 8 फरवरी 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सभागार,खोपट ठाणे में मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कलेक्टर शर्मा प्रबंध निदेशक एमके इंडस्ट्रियल गोरेगांव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में आर जे शर्मा अध्यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार संघ जिला ठाणे,हितेंद्र लिंबाचिया प्रदेश अध्यक्ष सूरत गुजरात,गीता ठाकुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरत, विजय शंकर शर्मा जिला अध्यक्ष सूरत, विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू जौनपुर जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेविका चित्रा पवार उपस्थित रही।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ठाणे शहर वरिष्ठ आमदार संजय जी केलकर साहब,नगरसेवक एवं उप महापौर कृष्ण दादू पाटिल के साथ ठाणे जिला नवनियुक्त नगरसेवक/नगरसेविका नंदा ताई पाटील,नम्रता कोली,प्रतिभा मंडवी,आशा शेर बहादुर सिंह, दीपक जाधव एवं अनीता दयाशंकर यादव उपस्थित रहे। 

सम्मानित अतिथियों में डॉ एस आर श्रीवास,डॉ संजय शर्मा,डॉ सुरेन्द्र शर्मा,बाबुल्ले शर्मा, ओमप्रकाश सविता,संतोष कुमार शर्मा डोंबिवली,रोशन शर्मा कुर्ला,अनिल शर्मा विलेपार्ले,संतोष शर्मा भाईंदर, कल्पनाथ शर्मा मुलुंड,लोलारक शर्मा सांताक्रुज, सुरेश कमला प्रसाद शर्मा, राजकुमार शर्मा प्रधानाचार्य,विनोद शर्मा विक्रोली,देवनारायण शर्मा, ललित शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं को NSCT के उद्देश्य की विधिवत जानकारी दी और निवेदन किया कि आप सभी सदस्यता ग्रहण करें और परिवार को सुरक्षित करें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डॉ. प्रतिभा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिली सफलता

उक्त समारोह का आयोजन कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,दुर्गेश कुमार शर्मा नंदवंशी,श्रीमती राधा संतोष शर्मा,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,मनोज कुमार जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा ने किया।उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर किया गया।

अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज़ किया तत्पश्चात समाज को आगे बढ़ाने एवं उत्थान हेतु शिक्षा,संस्कार,रोजगार,दहेज प्रथा विरोध,जनसंख्या,स्वास्थ्य एवं सहयोग की बात रखी।ठाणे के वरिष्ठ साहित्यकार एन बी सिंह नादान ने अपनी ग़ज़लों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं ओमप्रकाश सविता एवं विनय शर्मा दीप ने भारत रत्न की जीवनी काव्य के माध्यम से रखी।मंच का संचालन एवं आभार कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया।

Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें