Mumbai News: बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
ठाणे। बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट लखनऊ,प्रयागराज एवं दिल्ली इकाई द्वारा फरवरी 2026 मासिक काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन गूगल मीट के माध्यम से हुआ।लखनऊ इकाई की अलका किशोरी द्वारा सरस्वती वंदना किया गया।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामबहाल सिंह बहाल ने की।बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट मंच की संस्थापिका सत्यभामा सिंह तथा मंच के उपाध्यक्ष ए.पी. द्विवेदी ने लखनऊ इकाई मंच को प्रथम काव्य गोष्ठी हेतु प्रोत्साहित किया।साहित्यकारों में रियाज खान गौहर,वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर,इलियास खान नकवी,ओ.पी.कौशिक,सी.एल. दीवाना,अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, नैयर, नागेश मोकाशी, गीता पांडे, अलका किशोरी, संजय पांडे, दिनेश दुबे,सुनील कुमार खुराना, रमेश चंद्र सहित संस्थापिका सत्यभामा सिंह तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष रामबाहाल सिंह ने काव्य पाठ किया।जिसमें सुनील कुमार खुराना तथा डॉक्टर खुशबू शांति लेख का योगदान सराहनीय रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बाबू शोभनाथ नाथ मेमोरियल ट्रस्ट लखनऊ इकाई अध्यक्षा मधुलिका स्वरूप ने संचालन एवं आभार व्यक्त किया।प्रयागराज इकाई की काव्यगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ.गीता अपराजिता रही।संस्था महासचिव सत्यभामा सिंह ने अपनी उपस्थिति से सभी का मनोबल बढ़ाया।अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने की।डॉ. वीरेंद सिंह कुसुमाकर ने बासंती,दोहे एवं छंदों से मंत्रमुग्ध किया।संचालन राधा शुक्ला ने वाणी वंदना के साथ काव्यपाठ किया।उपस्थित सभी अतिथियों ने भी काव्य पाठ किया।बसंत उत्सव के उपलक्ष में दिल्ली इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सत्यभामा सिंह ने किया तथा संचालन आशा दिनकर आस दिल्ली ने किया।डॉ गीता विश्वकर्मा नेह ने वाणी वंदना किया। कवियों में अवधेश कुमार श्रीवास्तव उन्नाव, ओज कवि मनोज मंजुल कासगंज, रेखा पांडे उन्नाव,प्रेम टंडन दिल्ली,अरविंद अनोखी उन्नाव,जागृति सिंह अजय मुंबई एवं संस्थापक शिवकुमार सिंह ने काव्य पाठ किया।दिल्ली इकाई अध्यक्ष डॉ मधु स्वामी ने आभार व्यक्त किया।
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)