Jaunpur News: जलनिगम के टँकी का मोटर व केबिल जली, पेयजल का संकट
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के मुरारपुर गांव में स्थित जल निगम की पानी टँकी का मोटर व केबिल जलने से दर्जन भर से ज्यादा गांव में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञात हो ऊक्त क्षेत्र के काफी गांव में बोरिंग का पानी अधिकांश जगह खारा निकलता है। ऊक्त गांव के लोगों को पेयजल के लिए जल निगम के पानी ही सहारा है।ऊक्त पानी टँकी से हौज, मुरारपुर, अभेरवा, कादीपुर, संघईपुर, सुरहुरपुर, समोपुर, ऊँचवा, शाहबड़ेपुर सहित कुछ अन्य गांव तक पेयजलापूर्ति होती है। ऊक्त टँकी के आपरेटर रतन सिंह परमार ने बताया कि छह फरवरी को केबल तथा मोटर जल गए।उसके बाद पैसा के अभाव में दोनो को नही बनवाया जा सका है।उनका कहना है कि आधे से ज्यादा लोग पानी का बिल नही देते।बिल का भुगतान नही होने से ही सारी समस्याएं आ रही है।अगर समय से भुगतान हो जाता तो मोटर बन जाती।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: भायंदर के काशी विश्वनाथ मंदिर में जागरण व भंडारा शामिल हुए हजारों भक्त

