BREAKING

Jaunpur News: रास्ता अवरुद्ध करने पर रेलवे के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन के पूरब पूरनपुर गांव के सामने रास्ता अवरुद्ध करने पर किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेलवे के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।ग्रामीणों ने मांग किया कि दशकों से आवागमन के लिए इस्तेमाल हो रहे रास्ते पर लगाएं गए अवरोधक को तत्काल हटाया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब हो कि चंदवक बाया बगेरवा पूरनपुर, कैथौली, लोकापट्टी, महापुर सहित अन्य गांवों को जाने वाले पक्के संपर्क मार्ग जो औड़िहार जौनपुर रेलवे ट्रैक को पार कर गुजरता है ,उसपर पूरनपुर गांव के सामने ट्रैक के दोनों तरफ गार्डर गाड़ कर आवागमन चार दिन पहले विभाग द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया। आवागमन अवरुद्ध होने से आधा दर्जन गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, विशेषकर किसानों को। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव का भव्य आयोजन

बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उक्त स्थान से दशकों से लोगों का आवागमन होता चला आ रहा है। दोहरीकरण के दौरान ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग की थी लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने ध्यान न देकर घोर लापरवाही की। रेलवे द्वारा आवागमन बंद कर देने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के साथ ही आसपास के किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी क्योंकि उनके खेत दोनों तरफ हैं। इस समस्या से पूर्वांचल किसान संगठन प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को अवगत कराते हुए समस्या के समाधान का प्रयास करेगा। प्रदर्शन करने वालों में नंदलाल सिंह, रमाशंकर सिंह, राम जनक पाठक,साहब सिंह, नंगा सिंह, राम जनम, कमला देवी,पुष्पा देवी,संझाफी देवी,मूरता देवी,कौशिल्या देवी, महेंद्र, राजेन्द्र सहित अन्य लोग थे।

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें