Jaunpur News: ग्राम सेवक जवाहरलाल उपाध्याय ने 59 किलोग्राम वर्ग में प्राप्त किया गोल्ड मेडल
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्थित मडियांहू पीजी कॉलेज मडियाहू के प्राचार्य प्रो एसके पाठक ने सूचित किया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीकॉम थर्ड सेमेस्टर का छात्र शिवम उपाध्याय पुत्र जवाहरलाल उपाध्याय ग्राम सेवक ने 59 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया जबकि अब्दुल तालिब पुत्र मुख्तार अंसारी गोला बाजार मडियाहू बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र ने 83 क वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र वरुण दुबे पुत्र श्रीपाल मुकुंद दुबे ग्राम नगवा मडियाहू बीकॉम थर्ड ईयर को इस प्रतियोगिता में 59 क वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
यह प्रतियोगिता स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर में 4 फरवरी 2026 को आयोजित की गई महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एसके पाठक क्रीडा विभाग के प्रभारी प्रो उमेश राव तथा अरुण कुमार ने गोल्ड मेडल जीतने पर छात्रों को बधाई दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का किया निरीक्षण
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
