BREAKING

Jaunpur News: खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल से टक्कर दो युवकों मौत, एक घायल

चन्द्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामपुर जौनपुर। ब्लाक क्षेत्र के नोनारी गांव स्थित बाबतपुर–जमालापुर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे  भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार नोनारी तिराहे के पास खड़ी  ट्रक से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कैलाश पटेल 38 वर्ष पुत्र कमला पटेल एवं अरुण पटेल 28 वर्ष पुत्र लालबहादुर पटेल निवासी ग्राम रसुलहा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक विनोद पटेल 30 वर्ष पुत्र अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भदोही भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रसूलहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किशन मोदनवाल और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें | महाशिवरात्रि : शिव और पार्वती का विवाह महोत्सव

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें