Jaunpur News: कोतवाली में ईरानियों के दो गुट में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर कोतवाली में मंगलवार की सायं करीब 4 बजे उस समय हंगामा मच गया जब ईरानी महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। हद तो तब हो गई जब थाने के अंदर घुसे एक गुट पर दूसरे गुट की महिलाओं ने पुलिस के सामने ही डंडे और चप्पल फेंके। इस मामले में आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कुछ महिलाओं को थाने पर बैठाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शहर कोतवाली के सामने हुए इस हंगामे की खबर जिले में आग की तरह फैल गई। घटना के दौरान कोतवाली चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि पुरानी बाजार की रहने वाली ईरानी फिजा ने बताया कि सिपाह में रहने वाले ईरानियों ने मेरे पति की पुरानी बाजार में गोली मारकर हत्या की थी। इसी मामले में हम लोग गवाही न दे इसके लिए ये लोग लगातार हम लोगों पर जानलेवा हमला करते हैं और लगातार धमकियां देते हैं। सोमवार को नगर के एक निजी अस्पताल में मेरी बुआ का इलाज चल रहा है, वहां भी इन लोगों ने पहुंचकर मारपीट की और आज शहर कोतवाली के सामने भी हम लोगों पर जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं पुलिस वालों के सामने भी हम लोगों पर चप्पल और डंडे फेंकें। घटना में कई महिलाएं घायल हो गई हैं। गौरतलब हो कि दोनों पक्षों में विगत 3 वर्षों से विवाद चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)