BREAKING

Jaunpur News: युवक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दीप​क ​विश्वकर्मा @ नया सवेरा 

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए फायरिंग कांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि खानपुर-अकबरपुर गांव में जान से मारने की नीयत से हुई फायरिंग मामले में पुलिस सोमवार को कोईरीडीहा चौराहे पर आरोपियों की तलाश में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि घटना में शामिल दो आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मां भगवती के स्थापना दिवस पर भंडारा 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके की ओर रवाना हुई और दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर विश्वविद्यालय के पहले गेट के पास पहुंची। मुखबिर ने सड़क किनारे गुमटी के पास खड़े दो युवकों की पहचान की। पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर थोड़ी दूरी पर ही उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी अकबर जगदीशपुर और आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह निवासी अकबर जगदीशपुर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें