BREAKING

Jaunpur News: टीडी कालेज में 65वाँ वार्षिक खेलकूद प्रारंभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी कॉलेज जौनपुर के 65 वें वर्षिक खेल कूद समारोह का आयोजन महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र रहे। प्राचार्य, टी0डी0 कॉलेज के द्वारा जिलाधिकारी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। 

जिलाधिकारी के द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित करके 65 वें वर्षिक खेल को समारोह के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की गयी। उन्होने खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।       


जिलाधिकारी के द्वारा विद्यार्थियों से अपेक्षा की गयी कि वे टीडी कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को शिक्षा, कला, साहित्य, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन प्रदान करने की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वीआईए किट के उपयोग करने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन 

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलों में भाग लेने तथा राष्ट्र और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे  सिंह ने अपने  स्वागत भाषण में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद अत्यधिक महत्वपूर्ण है और  इस तरफ के आयोजन से प्रतिभा उभरने का अवसर मिलता है। समारोह का संचालन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रोफेसर शेखर सिंह ने किया। वार्षिक खेलकूद का समापन और पुरस्कार वितरण 17 फरवरी 2026 को सम्पन्न होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर हरी ओम त्रिपाठी, प्रोफेसर राहुल सिंह, प्रोफेसर माया सिंह, डॉ  विपिन कुमार सिंह , डॉ प्रशांत कुमार पांडेय,डॉ रमेश चंद्र यादव,  डॉ0 अजय कुमार सिंह सहित प्रो. हिमांशु सिंह तथा अनुशास्ता मंडल के समस्त सदस्य अन्य गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन





नया सबेरा का चैनल JOIN करें