BREAKING

Jaunpur News: पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का एसडीएम व एसो. डीआईओएस ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर मिली चाक-चौबंद व्यवस्था

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत में सुबह की पाली में एसडीएम केराकत व एसो. डीआईओएस विवेक सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। इस दौरान एसडीएम ने परीक्षा केंद्र पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कक्ष का भी अवलोकन किया। पहली पाली में कुल संख्या ७५५ उपस्थिति ७२९ अनुपस्थिति २६ रहे। दूसरी पाली में कक्षा १२ में हिन्दी में कुल संख्या २९२ उपस्थित २८४ अनुपस्थिति ०८ और सामान्य हिंदी में कुल संख्या ५३७ उपस्थिति ५१२ अनुपस्थित २५ रहे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के पहले गेट पर सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई, ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी नकल संबंधी सामाग्री न मिले। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन की मंशा के मुताबिक नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया। यह व्यवस्था पूरे बोर्ड परीक्षा के दौरान संचालित रहेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने किया ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण 




LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें