BREAKING

Jaunpur News: बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, जौनपुर इकाई की काव्यगोष्ठी संपन्न

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट जौनपुर इकाई द्वारा गूगल मीट के माध्यम से प्रथम काव्यगोष्ठी का आयोजन गुरुवार 5 फरवरी 2026 को राजेश पाण्डेय के संचालन में संपन्न हुआ।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि प्रेम शंकर द्विवेदी,मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि विजय तिवारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुमति श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती के वंदना से हुई।दिल्ली से कवि तथा चित्रकार पंकज तिवारी ने 'एसंउ लाग बाटइ महाकुंभ अइया' के माध्यम से अवधी रचना,वरिष्ठ कवि एस. बी. उपाध्याय,सुजिता शर्मा द्वारा शानदार गीत,'कविता ही है सखी हमारी' नारी सशक्तिकरण पर बेहतरीन रचना सीमा त्रिवेदी, 'सजे सपने मनभावन से' गीत सुमति श्रीवास्तव,अनुपमा द्विवेदी, मंजू पांडेय ने 'मेरे ख्वाबों में ख्यालों में तुम ही हो',अयोध्या प्रसाद 'सखि वसंत सचमुच बौराया है',जौनपुर इकाई अध्यक्षा सीमा सिंह द्वारा 'जिंदा रहने के ख्वाहिश में बस इतना ही काफी है' के माध्यम से जिंदगी के खूबसूरत सफर एवं जटिल प्रक्रिया का बखान किया।राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह की कविता 'मैं बना हूँ सारथी तो बात मेरी मान लो' के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन के संवाद को बखूबी बयां किया। मुख्य अतिथि विजय तिवारी ने 'बड़ी बात है' बड़ी ही गूढ़ कविता पढ़ीं।संचालक राजेश पाण्डेय की कविता 'मैं ही तो कारण सत्ता हूँ' बहुत पसंद की गई। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि प्रेम शंकर द्विवेदी ने अपने गुरुजी को याद करते हुए अपनी बेहतरीन रचनाएं पढ़ते हुए सभी की कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणी भी किया। अंत में सत्यभामा द्वारा बड़े ही सहज भाव में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय शैक्षिक भ्रमण पर पहुँचे पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दरियावगंज के छात्र

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें