Jaunpur News: होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में शुक्रवार को होली और रमजान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने की। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि डीजे पर किसी भी प्रकार का ऐसा गीत न बजाया जाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी पर जबरदस्ती रंग न डाला जाए और आपसी सौहार्द बनाए रखा जाए। यदि कहीं भी मारपीट, तनाव या विवाद की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि अराजक तत्वों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं और पूर्व में होली के दौरान हुए विवादों की समीक्षा भी की जा रही है। प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार, कविंद्र राय, दिलिप साहू, दिलीप जायसवाल सहित नगर के गणमन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पंच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)