Jaunpur News: पीडीए समाज संघर्ष की कोख में बड़ा हुआ है पलकर: तूफानी सरोज
सपा का हर कार्यकर्ता ही है अखिलेश: नीरज
सपाईजनों की मासिक बैठक हुई संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर सपाइयों की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।मासिक बैठक में तहसीलबार से निवार्चित अध्यक्ष सुरेश कुमार, मंत्री वीरेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष कृपाशंकर वर्मा को आवाहन करते हुए सपा के क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि केराकत तहसीलबार से पीडीए की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब झूठ की सरकार का अंत करने का समय आ गया।पीडीए समाज संघर्ष की कोख में पलकर बड़ा हुआ है, और अब यही पीडीए समाज सरकार के तम्बू में अंतिम खिल ठोकने का काम करेगा। वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में बोलते हुए नीरज पहलवान ने कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता ही अखिलेश है और आगामी विधानसभा चुनाव के पर बूथ हर कार्यकर्ता अखिलेश बनकर लड़ेगा ही नहीं बल्कि जीत हासिल करेगा। इस अवसर पर संजय सरोज, सत्यनारायण यादव,सुरेश यादव, रणजीत चौहान, भगवती सरोज, जालिम सिंह, गुड्डू चौहान, आनंद गौतम व रामसमूझ यादव समेत भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
| विज्ञापन |

