BREAKING

Jaunpur News: माघी पूर्णिमा के अवसर पर समाजसेवी रामजी उपाध्याय ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज महदा, बहरीपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उन्होंने दूसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वागत समारोह एवं प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया। श्री उपाध्याय के सुपुत्र हरिवंश कुमार उपाध्याय और रघुवंश मणि उपाध्याय ने आए हुए सभी गणमान्य लोगों का शॉल और माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर अयोध्या के संत जगतगुरु स्वामी हरिनारायण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपाध्याय परिवार द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पंडित प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ अमेरिका वाले गुरुजी ने लोगों से सनातन धर्म का पालन करते हुए आपसी भेदभाव को समाप्त करने की अपील की।

 विशेष अतिथि के रुप उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सय्यद हुसैन मुंतसर, भाजपा नेता गंगा प्रसाद सिंह, डॉक्टर कृष्ण कुमार तिवारी, शशिधर शुक्ला, दिव्य सागर शुक्ला, समेत अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में विमलेश चौबे, सत्यनारायण सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सोनू सिंह, अंबुज तिवारी, प्रधान रवि मौर्य, विनोद तिवारी, भाजपा नेता रामकृपाल केवट, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, डॉ लक्ष्मीकांत मिश्रा, पत्रकार शिवपूजन मिश्रा, पत्रकार अरविंद उपाध्याय, प्रबंधक अश्वनी सिंह, प्रधान लालदेव, प्रधान संजय सिंह, एडवोकेट कन्हैयालाल उपाध्याय, कमलापति मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, लक्ष्मी उपाध्याय, रामजीत मिश्रा, जयनारायण उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, पंडित वसुधा तिवारी, हरिश्चंद्र उपाध्याय, देवता मिश्रा, कृष्णा तिवारी आदि का समावेश रहा । कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। अंत में हरिवंश कुमार उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 1 फरवरी का बजट केवल एक वित्तीय आवंटन नहीं, बल्कि 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण का एक सशक्त घोषणापत्र है। मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और AI जैसे आधुनिक क्षेत्रों से लेकर हमारे ग्रामीण भारत, तीर्थों और खेलों तक, यह बजट हर क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है। ​यह बजट हमारे अन्नदाता किसानों, मातृशक्ति और युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। ​इस दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का कोटि-कोटि अभिनंदन और आभार।

यह भी पढ़ें | ओपीएस बहाली न होने से शिक्षक-कर्मचारियों में निराशा : अमित सिंह


ADMISSIONS OPEN 2026-27 Nursery Onwards  Mount Litera Zee School  Contact us on +91 7311171181, +91 7311171182  FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132   ADMISSIONS OPEN 2026-27  Mount Litera Zee School 👉🏻Contact and Location 📍Address Fatehganj, Jaunpur – 222132, Uttar Pradesh. 📲 Phone Numbers +91 73111 71181, +91 73111 71182. 🌐 Website mlzsjaunpur.com.
विज्ञापन



Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें