Jaunpur News: पुलिस लाइन में 22 फरवरी को होगा मेगा/बृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। 18 सिविल जज सी0डि0/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 22 फरवरी को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार शशि के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़कर समाज का विकास करें : जितेंद्र शर्मा
उक्त के क्रम में 22 फरवरी 2026 को जनपद जौनपुर में भी मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन, जौनपुर में किया जाना है। उक्त शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित हेतु स्टॉल लगाये जाएँगे है, और योजनाओं को चिन्हित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना तथा लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)