BREAKING

Jaunpur News: शिव सांई सेवा ट्रस्ट के द्वरा सामूहिक विवाह सम्पन्न

अरशद हाशमी @ नया सवेरा 

मड़ियाहूं,जौनपुर। तहसील क्षेत्र मड़ियाहूं के ग्राम सभा गौरा बेलवां में शिव सांई सेवा ट्रस्ट के माध्यम से जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। ग्राम सभा गौरा के डीह स्थल रहिलाबीर बाबा मंदिर के प्रांगण में ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाब चौहान के देखरेख में तथा समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से कन्या शिवांगी चौहान पुत्री जगदीश चौहान ग्राम गौरा बेलवा बाजार जौनपुर का विवाह सुनील कुमार चौहान पुत्र साहब लाल चौहान ग्राम सिंगापुर नहोरा जौनपुर के साथ तथा कन्या शर्मिला पुत्री मुख्तार ग्राम कमरुद्दीनपुर पृथ्वीपुर जौनपुर का विवाह रोहित चौहान पुत्र शोभनाथ चौहान पलियाशम्भूपुर पुआरीकला वाराणसी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।पुरोहित बृजभूषण उर्फ लाल मिश्रा और बिनोद पाठक ने विधि विधान  और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया।

ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक जोड़ों को बेड,रजाई गददा, आलमारी, बक्सा , साड़ी आदि सहित दैनिक उपयोग हेतु इक्यावन हजार रुपए की सामग्री प्रदान की गयी। महिलाओं ने इस अवसर पर मंगलगीत गाया और गांव के पुरुषों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी गण सहित ,भाजपा नेता पं राज कृष्ण शर्मा, जितेन्द्र चौहान,रिंकू सिंह,बृज भान चौहान पूर्व प्रधान,बबलू चौहान,ऊमानाथ चौहान,अनीस सरोज,राम सिंह चौहान, गुड्डू यादव,सल्लम बाबा चौहान , रामसागर चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में वर बधू के संबंधी तथा क्षेत्र वासी ग्राम वासी साक्षी के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गैर जमानती वारंट में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया चालान

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें