Jaunpur News: जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, किशोर की मौत, 9 घायल
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बदलापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर पूरामुकुंद गांव के पास हुआ। हुआ यूं कि शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े 3 बजे सुल्तानपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर की इनोवा कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद धमाके जैसी आवाज से इलाका दहल उठा। आस पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ट्रैक्टर पर मौजूद अमरजीत (39), मधुबन (60), नन्हे (32), मनीष (28) और कृपाल (14) सभी निवासी फत्तूपुर बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर इनावा कार में सवार मनीष यादव (18), आशुतोष तिवारी (22) और रहमत (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
| विज्ञापन |
