Jaunpur News: हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। बुधवार से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश की परीक्षा प्रारंभ हो गई, इसी क्रम में सुजानगंज में भी विभिन्न विद्यालयों में अन्य विद्यालयों के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शांतिपूर्ण ढंग से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई इस दृष्टि से सभी विद्यार्थियों का निरिक्षण किया गया तथा प्रवेश पत्र इत्यादि को पूरी गहनता से देखकर ही परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीडा सतहरियां में निर्माणाधीन पार्क का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सुजानगंज पुलिस भी प्रथम पाली व द्वितीय पाली की परीक्षाओं में पूरी तरीके से मुस्तैद रही सुजानगंज थाने के सिपाही परिक्षा केन्द्रों पर लगाए गए हैं तथा समय-समय पर थाने की एक गश्ती टीम द्वारा परिक्षा केन्द्रों पर पहुंच करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया कि बुधवार को प्रथम व द्वितीय पाली की बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई किसी भी तरीके की कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई तथा परीक्षाओं को लेकर हम सभी मुस्तैद है।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |