BREAKING

Jaunpur News: ओवरटेकिंग में कार की टक्कर से दादा-पोता घायल, हालत गंभीर

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बुधवार दोपहर अहिरौली के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां  हालत नाजुक बनी हुई है।

चंदवक (कोट) निवासी अमरनाथ यादव (55) बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने दो वर्षीय पोते विराट यादव को बाइक पर बैठाकर दानगंज बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे चंदवक बाजार से पहले अहिरौली गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक कार ने ओवरटेकिंग के दौरान उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सीएचसी डोभी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं, जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेलर व पिकअप में हुई टक्कर, ट्रेलर घुसा घर में टूटी दीवार

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें