Jaunpur News: बेखौफ चोरों ने कीमती जेवरात समेत नगदी पर फेरा हाथ
फोरेंसिक टीम मौके से एकत्र की आवश्यक सैंपल
चोरी से ग्रामीणों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के बराई गांव में बीती रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।विदित हो कि मारकंडे सिंह पुत्र मंशा सिंह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। आधी रात के बाद चोर उनके घर में घुस गए।घर में रखी एक सोने की अंगूठी,एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 10 चांदी के सिक्के और अन्य कीमती घरेलू सामान के साथ बीस हाजत रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दवा लेने जा रहे दम्पत्ति को वाहन ने मारी टक्कर
सुबह जब मारकंडे सिंह की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का ताला खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का पता चला। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना कर फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक सैंपल एकत्र किए और अपने साथ ले गई।तत्पश्चात भुक्तभोगी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।भुक्तभोगी के तहरीर के आधार पर पुलिस मामले के गहन जांच में जुट गई।वही इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
