Jaunpur News: परिजनों ने विवाहिता के प्रेमी को कमरें में पकड़ा, पुलिस के हवाले
वीपी सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात विवाहिता के मायके के प्रेमी को उसके कमरें में रंगेहाथ परिजनों ने पकड़ लिया। पकड़ें जाने के बाद प्रेमी दौस बनाने के लिए पूरे परिवार को गोलियों से उड़ा देने की धमकी दी,बावजूद इसके महिलाएं डरी नहीं तत्काल पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस प्रेमी को हिरासत में ले लिया। विवाहिता की शादी बीते वर्ष नवंबर माह में हुई थी।
यह भी पढ़ें | स्मृति शेष--मेरी आंँखें भीग जाती हैं
उक्त गांव निवासी युवक की शादी बीते वर्ष नवंबर में गाजीपुर जनपद के सैदपुर थानाक्षेत्र के पियरी गांव में हुई थी। विवाहिता का शादी के पहले से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो शादी के बाद भी बना हुआ था। बृहस्पतिवार को कोई सदस्य घर पर नहीं था ,जिसका फायदा उठाते हुए विवाहिता ने प्रेमी को घर बुला लिया। प्रेमी देर रात पहुंचा और विवाहिता प्रेमी को साथ लेकर कमरा बंद कर लिया। किसी युवक के विवाहिता के कमरें में होने की शक पर परिवार के महिलाओं ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। महिलाओं ने शोर मचाकर दरवाजा खुलवाया तो आक्रोशित प्रेमी बाहर निकला और दौस बनाने के लिए पूरे परिवार को गोलियों से उड़ा देने की धमकी दी। महिलाएं डरे बगैर पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सुबह सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए।लड़के पक्ष के लोग घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |