Jaunpur News: झूठी सूचना से हलकान हुई पुलिस, युवक निकला मानसिक रूप से अस्वस्थ
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे यूपी-112 पर एक युवक ने फोन कर सूचना दी कि वह टीचर कॉलोनी से बोल रहा है और उसने अपने भाई की हत्या कर दी है तथा कोतवाली में आत्मसमर्पण करने जा रहा है। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस ने कंट्रोल रूम के साथ मड़ियाहूं थाने को अवगत कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बताए गए नंबर के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक द्वारा दी गई सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई। पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सत्यापन के बाद कोई आपराधिक घटना न होने की पुष्टि हुई। आवश्यक पूछताछ के उपरांत युवक को छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मंडी समिति के भ्रष्टाचार का मुद्दा रागिनी सोनकर ने विस में उठाया
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news