Jaunpur News: डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का किया औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, महिला वार्ड, ड्रग स्टोर कक्ष सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी द्वारा चीफ फार्मासिस्ट से एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन एवं एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर अवगत कराया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंजेक्शनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मरीज का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। केंद्र पर सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। मरीज के बैठने उनके पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने सीएचसी केंद्र पर संस्थागत प्रसव को और अधिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अभिषेक कुमार सिंह, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रुचि सिंह ,डॉक्टर त्रिभुवन यादव ,फार्मासिस्ट हृदय नारायण, पवन कुमार दीक्षित, टीबी एलटी दीप नारायण सिंह, स्टाफ नर्स प्रेम शिला सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण




