BREAKING

Jaunpur News: जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम एवं कृषि विभाग को सभी किसानों की आईडी बनवाने के दिए निर्देश


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की अगली किश्त पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की अगली किश्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराया होगा। किसानों को जागरूक करने के लिए कैंप लगेंगे: उन्होंने जिलाधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर इस कार्य में तेजी लाने को कहा मुख्य सचिव ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को त्वरित गति से पूरा किया जाए। किसानों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएं और रजिस्ट्री टीमों को सक्रिय रखा जाए। पूर्ण पारदर्शिता और सतर्कता बरतते हुए सुनिश्चित किया जाए कि कोई पात्र किसान रजिस्ट्री के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: औद्यानिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी: बैठक में बताया गया कि जनपद में पीएम किसान के कुल 879354 लाभार्थियों में से अब तक 537530 (61.13%) किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री 31 मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिया गया है। उक्त के अनुपालन में जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं उप कृषि निदेशक को पत्र लिखकर प्रति तहसील प्रतिदिन सर्वोच्च प्राथमिकता के दृटिगत 1500 फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का निर्देश दीए है ताकि कोई भी पात्र कृषक योजना से वंचित न हो सकें।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें